India’s Fast & Trusted Job Portal
Join as Special Member 👉👉 Click Here
दीपावली ऑफर धमाके इस लिंक से देखे👇
हरियाणा राज्य में करीब 2 साल के बाद ग्रुप सी और ग्रुप डी के 40000 पदों की नौकरियों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है, क्योंकि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अब अप्रैल और मई में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया को लेकर तेजी शुरू कर दी है।
कमिशन का लक्ष्य मार्च तक सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी करने का है। ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं अगले सप्ताह ग्रुप डी का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही चयनितों के लिए पदों के विकल्प के पोर्टल भी खोले जाएंगे। ग्रुप डी के 14000 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से कमीशन को विभिन्न विभागों की पदों की सिफारिश भेज दी है। इस भर्ती के लिए लगभग 10 लाख आवेदक इंतजार कर रहे हैं।
ग्रुप डी परिणाम ऐसे होगा जारी
ग्रुप डी का परिणाम सामाजिक आर्थिक आधार के अंकों की वजह से अटका हुआ है। मामला हाई कोर्ट में है, लेकिन अब कमीशन परिणाम जारी कर देगा। यह परिणाम पांच अंकों को बिना जोड़े कट ऑफ पार करने वालों का रहेगा।
कोर्ट का फैसला आते ही इन पांच अंको को जोड़ कर अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया जाएगा और अगर कोर्ट का पांच अंक रोकने का फैसला आता है तो फिर परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर परिणाम जारी किया जाए जाएगा।
ग्रुप डी के लिए लगभग 14 लाख आवेदन किए गए थे हालांकि कुछ ने एक से चार तक आवेदन कर दिए थे। इसलिए सही आंकड़ा 11.50 लाख युवाओं का रहा था। ग्रुप डी का सीईटी हो चुका है। परिणाम का इंतजार है 14000 पदों पर मेरिट से चयन अगले सप्ताह कर दिया जाएगा।
Result Process for HSSC CET Group-D Vacancy 2023 :– HSSC आयोग रिजल्ट घोषित करने से पहले सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। भोपाल सिंह खत्री ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए उम्मीदवार से यह विकल्प मांगा जाएगा कि वह ग्रुप डी में नौकरी करना चाहते हैं या नहीं। अगर उम्मीदवार नहीं ऑप्शन का चयन करते हैं तो मेरिट लिस्ट में होने के बावजूद भी उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी।
आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री से बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्रुप डी CET का रिजल्ट अभी घोषित होने की कोई संभावना नहीं है। अध्यक्ष ने जवाब दिया कि NTA ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट तैयार कर लिया है और उन्होंने आयोग से सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक मांग लिए हैं।
How to Select Yes OR No Option :– HSSC आयोग रिजल्ट घोषित करने से पहले सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। भोपाल सिंह खत्री ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए उम्मीदवार से यह विकल्प मांगा जाएगा कि वह ग्रुप डी में नौकरी करना चाहते हैं या नहीं। अगर उम्मीदवार नहीं ऑप्शन का चयन करते हैं तो मेरिट लिस्ट में होने के बावजूद भी उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी।
अगर उम्मीदवार हां का ऑप्शन का चयन करते हैं तो उनसे डिपार्मेंट मांगे जाएंगे कि वह कहां नौकरी करना चाहते हैं। भोपाल सिंह खत्री ने बताया कि उम्मीदवार के सामने पदनाम और विभाग के नाम से लिस्ट खुल जाएगी। इसमें से उम्मीदवार विकल्प भरेगा कि वह कौन से पद और विभाग में नौकरी करना चाहता है।
भोपाल सिंह खत्री ने बताया कि यह विकल्प मांगने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है। इस सॉफ्टवेयर को तैयार होने में अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। अध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही यह सॉफ्टवेयर तैयार हो जाएगा। उसी समय सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक NTA को भेज दिए जाएंगे।
अंक भेजने के बाद एनडीए द्वारा रिजल्ट तीन से चार दिन में जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद विकल्प मांगने का काम शुरू होगा। भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि विकल्प मांगने के लिए भी 10 दिन का समय दिया जा सकता है। जब विकल्प का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद कैटेगरी के अनुसार Group-D का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
Join for more latest Update – Click Here
HSSC CET Group D Cut Off 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में Group-D के 13,356 पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा के लिए कुल 13,76,337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 8,54,561 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।
परीक्षा के बाद, पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गई है। हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने पहले ही घोषणा कर दी थी की 2-3 सप्ताह के अंदर Answer-Key और एक महीने के अंदर इस भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
अब अभ्यर्थियों के मन में HSSC CET Group D Cut Off 2023 को लेकर चिंता है कि क्या उनका चयन होगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने अंक पर लगेगी।
लाखों अभ्यर्थियों के अंकों का सर्वे करने के बाद हमने यह अनुमान लगाया है कि HSSC Group-D परीक्षा की कट ऑफ अनुमानित कितनी रह सकती है जिसका विश्लेषण यहां पर किया गया है।
HSSC CET Group D Cut Off 2023
हमारे सर्वे के अनुसार, HSSC CET Group D Cut Off 2023 केटेगरी अनुसार निम्नलिखित रह सकती है। यह कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों पर आधारित है। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक दिए जाएंगे। 5 अंक सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।
Category | Maximum Marks | Cut-Off |
General | 95 | 71 |
EWS | 95 | 70 |
BCB | 95 | 68 |
BCA | 95 | 66 |
SC | 95 | 63 |
PH (Physical Handicapped) | 95 | 55 |
ESM | 95 | 52 |
ESP | 95 | 51 |
जैसा कि आप जानते हैं, हरियाणा HSSC Group-C की भर्ती कोर्ट में लंबित है। उस भर्ती के परिणाम से ग्रुप डी भर्ती पर गहरा असर पड़ सकता है। यदि ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है, तो ग्रुप डी की कट ऑफ 4-5 अंक कम रह सकती है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 10 नवंबर 2023 को जारी कर दी गयी है । परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई ग्रुप डी कट ऑफ केवल अनुमानित है। यह कट ऑफ लाखों अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर निकाली गई है, जिसमें त्रुटियां हो सकती हैं। इसलिए, इस कट ऑफ को अंतिम मानने से बचें। HSSC CET Group D Cut Off 2023 अंतिम कट ऑफ केवल परिणाम के बाद ही घोषित की जाएग।
Answer Key